यदि आप छत्तीसगढ़ के निवासी है और आप बालोद में घुमने की जगह तलाश कर रहे है तो आप सही जगह पर आये है हम आपको इस पोस्ट में 15 बेहतरीन बालोद में घुमने लायक जगह के बारे में बतायेंगे जहाँ आप अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जा सकते है। और एक खूबसूरत यादे बना सकते है।
तो देर किस बात की चलिए जानते है की वो कौन कौन से जगह है जहाँ आप घूम सकते है।
बालोद में घूमने की जगह | Balod Me Ghumne Ki Jagah
बालोद, छत्तीसगढ़ राज्य का एक प्रमुख जिला है जो अपनी खूबसूरत जगहों के लिए जानी जाती है। जिसके बारे में हम इस पोस्ट में आपको बतायेंगे की कौन कौन से बालोद में घूमने की जगह है जहाँ आप अपने पुरे परिवार तथा दोस्तों के साथ जा सकते है।
1. गंगा मैया मंदिर
गंगा मैया मंदिर बालोद जिले से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम झलमला में स्थित है। मंदिर की वास्तुकला भव्य और आकर्षक है गंगा मैया मंदिर माता रानी के चमत्कारों और प्रसिद्धि के लिए जानी जाती हैं। यह मंदिर केवल बालोद जिले में ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध है। यहाँ आने वाले श्रद्धालु भक्त यदि गंगा मैया मंदिर में सच्चे मन से अपनी मनोकामना रखते है तो माता रानी अपने भक्तो की सारी मनोकामनाए पूर्ण कर देती है
2. सियादेवी मंदिर
बालोद जिले से सियादेवी मंदिर की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है। यह मंदिर नारा गांव की ऊंची पहाड़ियों में स्थित एक प्रसिद्ध एवं प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर मां सीता को समर्पित है जिसके पीछे की एक कहानी यहां बहुत प्रचलित है। यह मंदिर अपने आसपास के लोगों के अलावा अन्य पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करती हैं। मंदिर के पास एक खूबसूरत झरना है जिसे सिया देवी जलप्रपात कहते हैं। सिया देवी मंदिर कोरबा ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है।
3. त्रयंबकेश्वर धाम ओनाकोना
बालोद से त्रयंबकेश्वर धाम ओनाकोना की दूरी लगभग 40 किलोमीटर है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है यहाँ आने वाले श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन कर भगवान शिव से अपनी मनोकामना मांगते है यह मंदिर गंगरेल बांध के डूबन क्षेत्र में स्थित है जिसके कारण यहाँ के खूबसूरत समुद्री नज़ारे का आनंद उठाते है जो लोगों में एक शांति का प्रसार करती है।
4. भोला पठार
भोला पठार बालोद जिले से लगभग 40 किमी की दुरी पर स्थित है यह एक ऐसा स्थल है जहाँ जाने के बाद लोग अपने अंदर एक उर्जा का प्रवाह महसूस करते है। क्योकि भोला पठार को छत्तीसगढ़ का कैलाश पर्वत कहाँ जाता है। यह एक ऐसा स्थल है जो प्रकृति प्रेमियों और श्रद्धालु दोनों के लिए है।
5. कपिलेश्वर मंदिर समूह
बालोद जिले से कपिलेश्वर मंदिर समूह लगभग 3 किमी की दुरी पर स्थित है यह एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है जिसे 11 वी से 15 वी शताब्दी में नाग वंश के शासकों द्वारा निर्मित कराया गया था। यहाँ मंदिर समूह में 7 मंदिर देखने को मिलते है। जिसकी नक्काशी और शिल्पकला अतभुत तरीके से बनाई गई है। जिसे देखने के लिए पर्यटक दूर दूर से आते है।
6. जलेश्वर महादेव मंदिर
जलेश्वर महादेव मंदिर बालोद जिले से लगभग 3 किमी की दुरी पर स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है यहाँ पर एक विशाल सरोवर है जिसमे बीच में एक बड़ा शिवलिंग स्थापित किया गया है जिसके कारण यह स्थल अपने आस पास के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह शिवलिंग बालोद के निवासियों के लिए किसी तीर्थ स्थल से कम नही।
7. किल्लेवाली माता मंदिर
बालोद से किल्लेवाली माता मंदिर की दुरी लगभग 34 किमी है। यह मंदिर माँ दुर्गा को समर्पित है लोग दूर-दूर से माता किल्लेवाली देवी के दर्शन करने के लिए आते है चाहे श्रद्धालु भक्त हो या पर्यटक यहाँ आने के बाद दोनों देवी माँ से अपनी मनोकामना प्रकट करते है जिसे माँ किल्लेवाली पूर्ण भी करती है। जिसके कारण हर साल हज़ारों पर्यटक यहाँ आते है।
8. श्री पाटेश्वर धाम
बालोद जिले से मात्र 40 किमी की दुरी पर स्थित श्री पाठेश्वर धाम शहर का एक महत्वपूर्ण धार्मिक और पर्यटन स्थल है। यहाँ धाम में आपको विशाल मदिर देखने को मिलता है जिसमे बहोत से देवी देवताओं के छोटे बड़े मंदिर बने है जिसमे भगवान शिव का काले ग्रेनाइट पत्थर से बना आकर्षित शिवलिंग है। श्री राधा कृष्ण, भगवान विष्णु, माँ लक्ष्मी, श्री गणेश और राम मंदिर, हनुमान जी का मंदिर शामिल हो।
9. खरखरा बांध
खरखरा बांध बालोद जिले से लगभग 40 किमी की दुरी पर स्थित एक परफेक्ट पिकनिक स्पॉट है जहाँ लोग अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जाते है। यह बांध हरे भरे जंगलो और पहाड़ो के बीच बसा खुबसूरत पर्यटन स्थल है। जिसे देखने और घुमने के लिए पर्यटक दूर दूर से आते है। आप भी इस खुबसूरत जगह में घुमने अपने परिवार और दोस्तों के साथ आ सकते है।
इसे भी पढ़े: छत्तीसगढ़ का मॉरिशस है गोल्डन आइलैंड कोरबा जहाँ आते है जहाँ हर साल लाखो पर्यटक
10. देव बावली मंदिर
प्राकृतिक सुन्दरता से भरे एक अतभुत धार्मिक स्थल है जो बालोद जिले से लगभग 42 किमी की दुरी पर स्थित है। यह मंदिर हरे भरे पहाडियों के ऊपर स्थित है जिसमे आपको अनेको मंदिर देखने को मिलते है जिसमे भगवान शिव का एक विशाल शिवलिंग भी है। मंदिर के पास आपको छोटे बड़े बहुत से जलप्रपात देखने को मिलते है, जो यहाँ की खूबसूरती में चार चाँद लगाते है।
11. मटियामोती बांध
मटियामोती बांध बालोद जिले में स्थित एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नही है। यह बांध बालोद जिले से मात्र 5 किमी की दुरी पर स्थित है जहाँ आप बड़ी आसानी से पहुच सकते है। यह बांध चारों तरफ से घने जंगलो से घिरा हुआ है जिसके कारण आप जब यहाँ आते है तो आपको यहाँ की घने जंगल की की खूबसूरती शांति का अनुभव कराती है।
12. तांदुला बांध
तांदुला बांध बालोद जिले में स्थित एक खूबसूरत जलाशय है जो बालोद जिले से मात्र 5 किमी की दुरी पर स्थित है। यदि आप यहाँ आते है तो आपको यहाँ दो जलाशय देखने को मिलते है जिसमे पहला है तांदुला जलाशय तथा दूसरा सुखा जलाशय जो अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के लिए जानी जाती है। यह जलाशय चारो ओर से हरी भरी पहाडियों से घिरा हुआ है जहाँ आप अपने पुरे परिवार के साथ जा सकते है।
13. गौरैया धाम चौरेल
गौरैया धाम चौरेल बालोद जिला मुख्यालय से लगभग 20 किमी की दुरी पर स्थित है यह एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है जो यहाँ के निवासियों के लिए किसी तीर्थ स्थल से कम नही है। यह स्थल एक पवित्र धाम है जहाँ आने के बाद आपको इसकी धार्मिक महत्ता देखने को मिलेंगी। यहाँ का सबसे प्रमुख मंदिर माँ गौरी देवी का है जो माँ दुर्गा का स्वरुप है।
For more Information:
14. गोंदली डैम
गोंदली डैम बालोद जिला से मात्र 10 किमी की दुरी पर स्थित है यहाँ लोग अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मानाने के लिए आते है। चारों तरफ से घने जंगलो से घिरा यह स्थल यहाँ आने वाले पर्यटकों को एक मनोरम प्राकृतिक दृश्य प्रस्तुत करता है। जिसे देखने के लिए लोग दूर दूर से यहाँ आते है। यदि आप एक प्रकृति प्रेमी है तो आपको यहाँ एक बार जरुर आना चाहिए।
15. चितवा डोंगरी
चितवा डोंगरी बालोद जिले में स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है यह स्थल भगवान शिव को समर्पित है क्योकि यहाँ आपको बहुत से छोटे बड़े गुफाए देखने को मिलती है जिसमे भगवान शिव के बहुत से शिवलिंग रूप दिखाई देते है। जिसके कारण बहुत से लोग इस स्थान को एक सिद्ध क्षेत्र भी मानते है। इसके आलावा यहाँ आपको प्रकृति का सुंदर नज़ारा भी देखने को मिलता है। हरे भरे जंगल और ऊचे ऊचे पहाड़ यहाँ लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते है।
इस पोस्ट में हमने आपको बालोद में घुमने की जगहों के बारे में बताया है जहाँ आप अपने दोस्त और परिवार वालों के साथ जा सकते है। और एक खुबसुरत पल बिता सकते है जो आपके परिवार को एक खुबसुरत यादें देगा।
मै आशा करता हु की यह पोस्ट आपको पसंद आया होगा और आप 15 बालोद में घुमने की जगह के बारे में जान सके होंगे।