दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग भूतेश्वर महादेव गरियाबंद

यदि आप गरियाबंद जिले में स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर भूतेश्वर महादेव मंदिर जाने का सोच रहे है और आप मंदिर के बारे में जानना चाहते है की मंदिर कैसा है और यह मंदिर क्यों प्रसिद्ध है तो आप सही जगह पर आए है। इस पोस्ट में हम आपको मंदिर के बारे में पूरी  जानकारी देंगे। जो आपको भूतेश्वर महादेव गरियाबंद जाने के लिए जरुरी है।

बिना देरी किये चलिए हम आपको भूतेश्वर महादेव गरियाबंद के बारे में बताते है की मंदिर कैसा है और आपको वहां जाना चाहिए की नहीं और साथ ही वहां यदि आप जा रहे है तो आपको क्या ध्यान में रखना चाहिए ये भी आपको हम इस पोस्ट में बतायेगे।

भूतेश्वर महादेव गरियाबंद | Bhuteshwar Mahadev Gariaband

भूतेश्वर नाथ महादेव मंदिर, जो गरियाबंद से मात्र 3 किमी की दुरी पर स्थित है, जो गरियाबंद जिले के  प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इस शिवलिंग को लेकर यहाँ के स्थानीय लोगों की मान्यता है की हर साल इस शिवलिंग का आकार बढ़ता जा रहा है तथा यह एक प्राकृतिक शिवलिंग है, जो इसे विश्व का सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग बनता है। यह स्थान एक धार्मिक स्थल होने के साथ ही एक बेहतरीन पर्यटन भी है मंदिर के आसपास के घने जंगल और खुबसूरत वादियां आपको प्रकृति के करीब होने का एहसास दिलाती है। 

वैसे तो यहाँ प्रतिदिन लोग भूतेश्वर नाथ महादेव के दर्शन करने के लिए आते है, लेकिन सावन के महीने में भारी संख्या में भक्तों का ताँता देखने को मिलता है। भूतेश्वर नाथ महादेव मंदिर, के आलावा भी यहाँ आपको अन्य देवी देवताओं के भी मंदिर देखने को मिल जाते है, जिसके दर्शन आप यहाँ आने के बाद कर सकते है। 

भूतेश्वर नाथ महादेव के दर्शन के लिए यहाँ प्रतिदिन भक्त आते हैं, लेकिन सावन के महीने में यहाँ भारी संख्या में भक्तों का आगमन होता है। भूतेश्वर नाथ महादेव मंदिर के अलावा भी यहाँ कई अन्य देवी-देवताओं के मंदिर हैं, जिनके दर्शन आप यहाँ आकर कर सकते हैं।

भूतेश्वर महादेव मंदिर की कुछ रोचक बातें 

हम आपको भूतेश्वर महादेव मंदिर की रोचक बातों से अवगत कराने जा रहे है जिसे आपको पता होना चाहिए। दोस्तों यदि आप भूतेश्वर महादेव गरियाबंद जाने का सोच रहे है तो आपको वहाँ जाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरुरी है जो आपको पता होना चाहिए और ये बात मै आपको इसलिए बताना चाहता हु की वहां आपके साथ किसी तरह की कोई समस्या बाद में न उत्पन्न हो।

“चलों शब्द” का प्रयोग 

आप यदि आप वहां जा रहे है तो आप इस बात का ध्यान जरूर रखें की आप मंदिर के पास हो तो कभी भी चलों शब्द का प्रयोग ना करे इसका भी एक मुख्य कारन है। आपको पता ही होगा की इसे भूतेश्वर नाथ कहाँ जाता है जिससे यहाँ पर बहुत सी प्रेत आत्मा आप बुरी शक्तियां रहती है। जो हमेशा किसी की तलाश में रहते है इसलिए आप जब यहाँ “चलों शब्द” का उपयोग करते है तो यह बुरी शक्ति आपके साथ चलने लगती है आप बाद में ये आपको नुकसान भी पंहुचा सकती है।

रात में भूतेश्वर महादेव मंदिर जाना

यदि आप रात के समय मन्दिर जा रहे है तो आपको वहां रात में जाने से परहेज करना होगा क्योकि बह स्थान रात में किसी भी व्यक्ति के लिए सुरक्षित नही है क्योकि यह भूतेश्वर महादेव है जिससे रात में भूत प्रेत और ज्यादा एक्टिव रहते है वह भगवान शिव के आराधना में लीन रहते है। इसलिए आपको रात में समय भूतेश्वर महादेव गरियाबंद जाने से बचना चाहिए।

इसे जरुर देखें: ये है प्रमुख 10 गरियाबंद में घुमने की जगह

भूतेश्वर महादेव कहां स्थित है

भूतेश्वर महादेव मंदिर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित है। तथा भूतेश्वर महादेव मंदिर गरियाबंद से महज 3 किमी की दुरी पर स्थित है। जहाँ आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ जाकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने जा सकते है। आप यहाँ किसी भी यात्रा के साधन द्वारा पहुच सकते है।

How to Reach

यहाँ पहुचने के लिए मैंने नीचे आपको कुछ यात्रा के विकल्प सुझाये है जिसकी मदद से आप वहां बड़ी आसानी से गरियाबंद पहुंच कर अपने पूरे परिवार के साथ भगवान शिव के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। मै आपकी मंगल यात्रा के लिए भगवान से कामना करता हु की वह आपका यात्रा सुखमय बनाये।

सड़क मार्ग द्वारा – सड़क मार्ग की सहायता से बड़ी आसानी से bhuteshwar mahadev gariaband जा सकते हैं आप अपने बाइक कर या बस से यहां पहुंचकर अपने पूरे परिवार के साथ वहां पहुचकर भगवान शिव के दर्शन कर  कर सकते हैं। 

रेल मार्ग – रेल मार्ग की सहायता से भी गरियाबंद पहुंचकर भूतेश्वर नाथ महादेव का दर्शन कर सकते हैं यहां पहुंचने के लिए आपको बहुत से रेल मार्ग मिल जाएंगे जिससे आप यहां पहुंच सकते हैं। 

मैं आपको यह दोनों ही यात्रा की सुझाव दूंगा जिससे की आप बड़ी आसानी से यहाँ पहुच सकते है चाहे तो आप हवाई जहाँज की भी सहायता से यहाँ पहुच सकते है लेकिन मैंने इसे सभी के हिसाब से बताया है जिससे यहाँ कोई भी पहुच सकता है।

Also Watch Video:

निष्कर्ष

तो ये रही गरियाबंद जिले में स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर की पूरी जानकारी जहाँ  लाखों भक्त आतें है। आप भी यदि गरियाबंद जिले के निवासी है और आप एक ऐसी ही जगह की तलाश में है तो आप यहाँ आपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ यहाँ आ सकते है और यहाँ की खूबसूरती का आनंद उठा सकते है। 

मै आशा करता हु की भूतेश्वर महादेव गरियाबंद का यह पोस्ट आपको पसंद आई होगी और आप इस जगह पर जाकर अपने दोस्तों के साथ भगवान शिव के दर्शन किये होंगे। यदि हाँ तो हमे कमेन्ट में अपना अनुभव shere करना ना भूलें। ताकि अन्य लोग भी यहाँ जा सके।

My name is Vijay Nirmalkar, and I love to travel and write about the beautiful places and culture of Chhattisgarh. I enjoy helping others discover the wonders of this state through simple and easy-to-understand stories. My goal is to make learning about and exploring Chhattisgarh fun for everyone.

Leave a comment